UPPSC Main Exam Schedule 2023: जारी हुआ यूपी पीसीएस मेन्स शेड्यूल, जानें कब होगी परीक्षा

UPPSC Main Exam Schedule 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मेन्स परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC Main Exam Schedule 2023, UPPSC PCS Main Exam 2023 Date: यूपीपीसीएस मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्ध सेवा मुख्य परीक्षा (UPPSC PCS Main Exam 2023) का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से यूपीपीएससी पीसीएस शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC Main Exam Schedule 2023

UPPSC Main Exam Schedule 2023

UPPSC PCS Main Exam 2023 Date: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर, 27 सितंबर 28 सितंबर और 29 सितंबर को राज्य के दो जनपदों प्रयागराज और लखनऊ में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड तय समय के अंदर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

UPPSC PCS Main Exam 2023: डाउनलोड करें शेड्यूल

यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 14 मई को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 26 जून को जारी किए गए थे। पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed