UPPSC Assistant Professor Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज, 1156 पदों के लिए ऐसे करें तुरंत अप्लाई

UPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग तथा अन्य राज्य विभागों में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए आज अंतिम तिथि है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

UPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग तथा अन्य राज्य विभागों में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के तहत कुल 1,156 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जो उम्मीदवार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आवेदन करने का अंतिम मौका है। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 1 सितंबर 2026 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि आयोग की ओर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू की गई थी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आज की है। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को बिना किसी देरी के तुरंत UPPSC के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म भरें।

UPPSC Assistant Professor Recruitment 2026

UPPSC Assistant Professor Recruitment 2026 (Photo -AI)

क्या है भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  1. असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही UGC NET/CSIR NET परीक्षा पास होना या UGC मानकों के अनुरूप Ph.D. डिग्री होना अनिवार्य है।
  2. प्रोफेसर पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में Ph.D. डिग्री के साथ-साथ निर्धारित वर्षों का शिक्षण व रिसर्च का अनुभव होना आवश्यक है।
  3. भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

End of Feed