UPPSC APS Result 2024: जारी होने जा रहा यूपीपीएससी एपीएस एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

UPPSC APS Result 2024, Sarkari Result 2024: यूपीपीएससी एपीएस एग्जाम का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर नतीजे देख सकेंगे।

UPPSC APS Result 2024, Sarkari Result 2024: यूपीपीएससी एपीएस रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा एडिशनल प्राइवेट सेक्रेट्री (APS) यानी अपर निजी सचिव परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPPSC APS Result 2024

UPPSC APS Result 2024

UPPSC APS Exam 2024: इतने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

यूपीपीएससी अपर निजी सचिव परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी 2024 को राज्य के 231 केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर और मेरठ के विभिन्न केंद्रों पर हुई। बता दें कि इस परीक्षा के लिए कुल 107750 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, केवल 53943 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। जबकि, 53807 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

End of Feed