UP Board 10th-12th Result : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही UP Board 10th, 12th results 2026 घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। छात्र UPMSP UP Board 10th Result 2026 और UP Board 12th Result 2026 को upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं। अन्य राज्यों के बोर्ड्स के कुछ कक्षाओं के या तो नतीजे आ चुके हैं या फिर आने बाकी हैं। इस कड़ी में यूपी बोर्ड के छात्रों को इंतजार है कि रिजल्ट कब आएगा। इस लेख में जानते हैं कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट किस तारीख को आने की संभावनाएं हैं और कब लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होगा।
UP Board 10th-12th Result
कहां से रिजल्ट चेक कर सकेंगे छात्र ? Where to check UP Board Result
बताते चलें कि यूपी बोर्ड के अधिकारियों ने UP Board Result की घोषणा की सही तारीख और समय की न तो पुष्टि की है और न ही जारी किया है। UP Board results ऑफिशियल वेबसाइट, डिजिलॉकर, उमंग एप्लिकेशन और SMS पर जारी किए जाएंगे। इनके जरिये छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
आखिर कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट ? UP Board result date and Time:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, UP Board Class 10th और Class 12th results 2026 अप्रैल के दूसरे या तीसरे हफ्ते में जारी होने की संभावना है। कई मीडिया रिपोर्ट्स ये भी बताती हैं कि UP Board UPMSP Class 10 Result 2026 और UPMSP Class 12 Result 2026 20 अप्रैल को जारी होने की उम्मीद है।
UP बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in, और results.upmsp.edu.in से देखे जा सकते हैं।
UP बोर्ड रिजल्ट 2026: UPMSP हाई स्कूल, इंटर रिजल्ट कैसे चेक करें? How to check UP Board Result :
- ऑफिशियल वेबसाइट –https://upmsp.edu.in/ImportantInformationandDownloads.html पर जाएं। रिजल्ट सेक्शन देखें।
- रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें, और आपको एक नए वेबपेज पर भेज दिया जाएगा।
- U.P. बोर्ड इंटरमीडिएट (क्लास XII) एग्जामिनेशन या U.P. बोर्ड हाई स्कूल (क्लास X) एग्जामिनेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा।
- अपना UP बोर्ड रोल नंबर डालें।
- आपका UP बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
UPMSP 10th-12th Result: कॉपियों की चेकिंग का काम शुरू
UPMSP ने UP बोर्ड रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, UP बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का 50 प्रतिशत से ज्यादा का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू होने की बात कही जा रही है। ये अप्रैल, 2026 तक चलेगी। रिपोर्ट के अनुसार, हाईस्कूल की 191,660 और इंटरमीडिएट परीक्षा की 178,150 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। बाकी मूल्यांकन का काम आठ दिनों में पूरा होने वाला है।
