UP Board Result 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की 2.70 करोड़ कॉपियां चेक कर ली हैं। अब 50 लाख से भी ज्यादा छात्रों की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। इससे पहले बोर्ड ने 1 अप्रैल की तारीख कॉपी चेकिंग पूरा करने की तय की थी। (UP Board Result 2026) लेकिन 4 अप्रैल को बोर्ड ने आंसरशीट्स चेक करने का बहुत बड़ा और थका देने वाला काम पूरा कर लिया है। ऐसे में अब 50 लाख से भी ज्यादा छात्रों की मेहनत का हिसाब होने वाला है। राज्यभर में बनाए गए 254 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपी चेकिंग का काम पूरा होने के बाद अब सभी की निगाहें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं।
UP Board Result 2026
कॉपी चेकिंग के लिए तैनात रहे 1.53 लाख एग्जामिनर्स
बताते चलें कि कॉपी चेकिंग की जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए 1.53 लाख एग्जामिनर्स की ड्यूटी लगाई गई थी। इन्होंने दिन रात कॉपी चेकिंग के काम को पूरा किया। इस बार की चेकिंग पहले की तरह बिल्कुल भी नहीं थी। (UPMSP UP Board Result 2026) बल्कि बोर्ड ने इस दफा किसी भी तरह की गड़बड़, नकल या फिर लापरवाही पर नकल कसने के पुख्ता इंतजाम किये थे। ऐसे में इस बार सुरक्षा का काफी अच्छा इंतजाम देखने को मिला था।
सीसीटीवी कैमरों से लैस था सेंटर
जिन सेंटर्स पर कॉपी जांच हो रही थीं, वो सीसीटीवी कैमरों से लैस था। ये कैमरे टीचर्स पर बारीकी से नजर रख रहे थे। आलम ये था कि इन शिक्षकों को एग्जाम हॉल्स में अपने फोन तक ले जाने की अनुमति नहीं थी। अब कॉपी चेकिंग के बाद डेटा प्रोसेसिंग और मेरिट लिस्ट तैयार करने का काम हो रहा है। छात्रों के नंबर्स को सिस्टम में फीड किया जा रहा है। टॉपर्स की कॉपियों का भी क्रॉस वेरिफिकेशन हो रहा है।
UP Board Result 2026
कब जारी हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट ?
अब सवाल ये है कि रिजल्ट कब आएगा? उत्तर प्रदेश बोर्ड के पिछले कुछ सालों के ट्रेंड पर नजर डालें तो साल 2025 में 25 अप्रैल को नतीजे घोषित कर दिये गए थे।पिछले साल बोर्ड ने कॉपी चेकिंग के 23 दिन के अंदर ही रिजल्ट जारी कर एक तरह से रिकॉर्ड कायम कर दिया था। ऐसे में इस बार भी कुछ ऐसी ही उम्मीद की जा रही है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने भी कहा है कि इस बार नतीजे समय पर ही आएंगे। रिपोर्ट्स बताती हैं कि अप्रैल के आखिरी महीनों के आसपास यूपी बोर्ड के रिजल्ट को घोषित किया जा सकता है।
