एजुकेशन

UP Board Result 2023: इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, वेबसाइट क्रैश होने पर यहां चेक करें नतीजे

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 15, 2023, 07:11 AM IST

UP Board 10th, 12th Result 2023, Sarkari Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। अब बोर्ड ने इंटर और हाईस्कूल रिजल्ट की तैयारी तेज कर दी है। उम्मीद है कि नतीजे अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे।

Image

UP Board Result 2023

Photo : iStock

UP Board Result 2023, UP Board Class 10th, 12th Sarkari Result on upmsp.edu.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी कर देगा। यूपी बोर्ड का रिजल्ट पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। इसके बाद ही लिंक वेबसाइट पर एक्टिव की जाएगी। स्टूडेंट्स रोल कोड व रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे (UP Board Class 10th 12th Result 2023) देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP Board Result 2023: वेबसाइट क्रैश होने पर यहां चेक करें रिजल्ट

कई बार यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद साइट क्रैश होने की संभावना रहती है। ऐसे में स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर, SMS और UMANG ऐप पर भी देख सकते हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट एसएमएस पर चेक करने के लिए UP10 स्पेस Roll Number या UP12 स्पेस Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।

UP Board 10th, 12th Result 2023: लाखों स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक आयोजित की गई। जबकि, 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में लगभग 58 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

UPMSP UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं पासिंग मार्क्स

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। यूपी बोर्ड कंपार्टमेंस परीक्षा मई या जून में होने की संभावना है। बोर्ड रिजल्ट घोषित करने के बाद रिजल्ट की सटीक तारीख साझा करेगा।

UP Board Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड इंटर और हाईस्कूल रिजल्ट एक साथ भी जारी कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article