UP Board: 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए APAAR ID जरूरी? बोर्ड ने स्कूलों को दिए निर्देश

बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वे अधिक से अधिक छात्रों की APAAR ID बनवाएं और उसे एडवांस रजिस्ट्रेशन और परीक्षा आवेदन से जुड़े रिकॉर्ड में दर्ज करें। हालांकि, जिनकी APAAR ID नहीं बनी है, उन्हें रजिस्ट्रेशन या बोर्ड परीक्षा का आवेदन करने से नहीं रोका जाएगा।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की APAAR ID बनाने को लेकर स्कूलों को जरूरी निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वे अधिक से अधिक छात्रों की APAAR ID बनवाएं और उसे एडवांस रजिस्ट्रेशन तथा परीक्षा आवेदन से जुड़े रिकॉर्ड में दर्ज करें। यहां राहत की बात यह है कि जिन छात्रों की APAAR ID अभी नहीं बनी है, उन्हें रजिस्ट्रेशन या बोर्ड परीक्षा का आवेदन करने से नहीं रोका जाएगा। UP Board में कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं कक्षा 10 और 12 के छात्रों के बोर्ड परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया भी जारी है। इसी बीच बोर्ड ने स्कूलों को छात्रों की APAAR ID बनाने और उसे संबंधित रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए कहा है।

Apaar ID

9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए APAAR ID जरूरी? (Image - ChatGPT)

स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ तालमेल बैठाकर यह प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड का लक्ष्य है कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख से पहले ज्यादा से ज्यादा छात्रों की APAAR ID रिकॉर्ड में दर्ज हो जाए।

End of Feed