UPESSC UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यहां करीब 17,835 पदों पर भर्ती के लिए कुल 8.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में यहां एक पद के लिए करीब 48 उम्मीदवार दावेदार हैं। यहां आवेदन के लिए आवेदन के लिए 24 अक्टूबर को लिंक एक्टिव किया गया था। अभ्यर्थियों को 28 नवंबर 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका दिया गया था। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 23 नवंबर तय की गई थी, लेकिन बाद में इसे पांच दिन बढ़ाकर 28 नवंबर कर दिया गया था।
UPESSC UP TGT Recruitment 2026: यूपी टीजीटी के लिए कितने अभ्यर्थियों ने भरा फॉर्म (AI Image/Newsroom Verified)
यूपी टीजीटी एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन
वहीं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने आज यानी 29 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो ओपन कर दिया है। यदि किसी अभ्यर्थी के एप्लीकेशन फॉर्म में किसी प्रकार की कोई श्रुटि है तो वह इसमें करेक्शन करवा सकते हैं।
यूपी टीजीटी भर्ती में कितने अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है?
बता दें यूपी टीजीटी के लिए कुल 8.5 लाख उम्मीदवारों ने एप्लीकेशन फॉर्म भरा है। इस भर्ती प्रक्रया के जरिए कुल 17835 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां एक पद के लिए कुल 48 उम्मीदवार दावेदार हैं।
UP TGT Exam Date 2026: यूपी टीजीटी परीक्षा कब होगी
यूपीईएसएससी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक यूपी टीजीटी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 23 और 24 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यहां आवेदन के लिए लिंक 24 अक्टूबर 2026 को एक्टिव किया गया था। वहीं अब एप्लीकेशन फॉर्म की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है।
टीजीटी भर्ती में इस बार बदली पात्रता
इस भर्ती में अभ्यर्थियों की योग्यता से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से पदों का विवरण मिलने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने एडेड कॉलेजों में टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इस बार स्नातक में कम से कम 50 प्रतिशत या पोस्ट ग्रेजुएशन में 45 प्रतिशत अंक की शर्त रखी गई। इसके साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को भी योग्यता में शामिल किया गया। यही कारण है कि इस बार आवेदन की संख्या पिछली बार से कम रही है।
