यूपी हेडमास्टर और प्रिंसिपल भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो ओपन, 2 नवंबर तक करें अप्लाई

UP Headmaster, Principal Application Form Correction Window: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने हेड मास्टर और प्रिंसिपल भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो ओपन कर दी गई है। ऐसे में यदि एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय आपने भी कोई गलती की है तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन कर अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।

UP Headmaster, Principal Application Form Correction Window: यूपी हेड मास्टर एवं प्रिंसिपल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली हेड मास्टर और प्रिंसिपल भर्ती में आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो ओपन कर दी गई है। ऐसे में यदि एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय आपने भी कोई गलती की है तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन कर अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। ध्यान रहे 25 नवंबर के करेक्शन के लिए विंडो बंद कर दी जाएगी। इसके बाद आप किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं कर सकेंगे।

UP Headmaster, Principal Form Correction Window

UP Headmaster Form Correction Window: यूपी हेडमास्टर व प्रिंसिपल भर्ती के लिए फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो ओपन (AI Image/Newsroom Verified)

कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1,475 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इनमें बालक विद्यालयों के लिए 1,037 पद और बालिका विद्यालयों के लिए 135 पद निर्धारित किए गए हैं। यहां आवेदन के लिए विज्ञापन 23 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन 23 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था। जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2026 थी। वहीं फॉर्म में करेक्शनके लिए अब लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।

End of Feed