UP Assistant Professor Exam City Slip: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम सिटी स्लिप आज, इस डेट को आएगा एडमिट कार्ड

UP Assistant Professor Exam City Slip, Admit Card: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 8 नवंबर को जारी की जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड 15 नवंबर को आएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Assistant Professor Exam City Slip, Admit Card: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक आचार्य यानी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग की विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत होने वाली भर्ती प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज यानी 8 नवंबर 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड 15 नवंबर को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एग्जाम सिटी स्लिप व प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Assistant Professor Exam City Slip, Admit Card

UP Assistant Professor Exam City Slip, Admit Card: इस डेट को आएगा यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

UP Assistant Professor Exam Date: कब होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा

बता दें यूपी सहायक आचार्य की भर्ती परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी में आयोजित होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed