UPESSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण और बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या 51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाए थे, यह उनके लिए एक सुनहरा मौका है। उम्मीदवार यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से आवेदन कर सकते हैं।
UPESSC Recruitment 2026 (Photo - AI)
इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन
इन पदों पर भर्ती के लिए सबसे पहले आवेदन विंडो 23 मई से लेकर 21 जून तक के लिए खोली गई थी। लेकिन अब आयोग ने इस भर्ती के लिए दोबारा लिंक एक्टिवेट करने का फैसला लिया। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज यानी 10 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदकों को सलाह है कि वह समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
क्यों दोबारा शुरू हुई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया?
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू होने के पीछे एक बड़ी कहानी है, जिसकी शुरुआत 2022 में हुई थी। आयोग ने विज्ञापन संख्या-51 के तहत कई अन्य विषयों के साथ-साथ बीएड के 107 पदों के लिए 31 अगस्त 2022 तक आवेदन मांगे थे। लेकिन इसके बाद कुछ उम्मीदवारों द्वारा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई, जिसकी सुनवाई के बाद इस भर्ती को रद्द किया गया और दोबारा इस पर विज्ञापित जारी करने का आदेश दिया। हाई कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद उत्तर प्रदेश में नए शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन हुआ और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 23 मई 2025 को नए सिरे से विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे गए, जिसे अब एक बार फिर 20 जुलाई तक के लिए खोल दिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - JEECUP Counselling 2026: यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, jeecup.admissions.nic.in पर करें चेक
आवेदन के लिए क्या है जरूरी शैक्षणिक योग्यता?
असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है -
- देश के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ बीएड (B.Ed) की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- जिन उम्मीदवारों के बाद एमएड (M.Ed) की डिग्री है वह भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- उपर्युक्त योग्यताओं के अलावा उम्मीदवार का यूजीसी (UGC) द्वारा आयोजित नेट (NET) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,600 रुपये से लेकर 39,100 रुपये तक की सैलरी प्रदान की जाएगी।
कैसे करें भर्ती के लिए आवेदन
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के आसान स्टेप इस प्रकार है -
स्टेप 1 - भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए UPESSC Assistant Professor BEd Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - ईमेल और मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्टर करें।
स्टेप 4 - आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5 - अब आवेदन फॉर्म को चेक कर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 - आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - IP College में एडमिशन कैसे मिलता है? यहां चेक करें प्लेसमेंट, कोर्स और फीस डिटेल्स
क्या है भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क अलग-अलग है। जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये है, जबकि एससी / एसटी (SC/ST) उम्मीवारों के लिए 1,000 रुपये है।
