UP TGT Recruitment 2026: यूपी टीजीटी के 17,735 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा

UP TGT Recruitment 2026 Notification OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के 17,735 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा।

UP TGT Recruitment 2026 Notification OUT: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के 17,735 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले जरूरी योग्यता और तारीखों की जानकारी जरूर देख लें।

UP TGT Notification 2026

UP TGT Notification 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified

आयोग ने विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत टीजीटी भर्ती की जानकारी दी है। इस भर्ती के जरिए प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को पहले One Time Registration (OTR) पूरा करना होगा। इसके बाद ही वे भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

End of Feed