UP TET 2026: एआई निगरानी में दूसरे दिन 7.51 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल, धरे गए 11 फर्जी परीक्षार्थी

UP TET 2026: शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रदेश के 60 जनपदों के 955 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई।

UP TET 2026: शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:30 बजे से 12:00 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 02:30 बजे से 05:00 बजे तक प्राथमिक स्तर की परीक्षा प्रदेश के 60 जनपदों के 955 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई। प्रथम पाली में एआई आधारित सॉफ्टवेयर की मदद से संदिग्धों की जाँच के पश्चात प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 09 फर्जी परीक्षार्थी, जो दूसरे परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। 01 अभ्यर्थी जो अपने जूते में मोबाइल छिपाकर परीक्षा कक्ष में उपस्थित हुआ था, पकड़ा गया।

UP TET 2026: तीसरे दिन की परीक्षा आज

UP TET 2026: तीसरे दिन की परीक्षा आज

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान आयोग में स्थापित एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से उनकी, सदस्यगण, सचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं उपसचिव की उपस्थिति में सभी परीक्षा केंद्रों की सघन निगरानी की गई। केंद्रों पर लगे ए.आई. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत दृष्टि रखी गई व यथाआवश्यक निर्देश भी दिए गए। प्रथम पाली में एआई आधारित सॉफ्टवेयर की मदद से संदिग्धों की जाँच के पश्चात प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 09 फर्जी परीक्षार्थी, जो दूसरे परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे, तथा 01 अभ्यर्थी जो अपने जूते में मोबाइल छिपाकर परीक्षा कक्ष में उपस्थित हुआ था, पकड़ा गया। द्वितीय पाली में विभिन्न जनपदों में 02 फर्जी परीक्षार्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए। इन सभी के विरुद्ध अग्रेतर विधिक कार्रवाई हेतु उन्हें स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारु रूप से पारदर्शी, नकल विहीन, शुचितापूर्ण, निर्विघ्न एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।

End of Feed