UP Super TET Notification 2023: यूपी सुपर टीईटी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक नया अपडेट है। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड सुपर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UP Super TET 2023) के लिए नोटिफिकेशन बहुत जल्द ही जारी होगा। जिसके बाद अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
UP Super TET Notification 2023 Date: राज्य स्तरीय परीक्षा
सुपर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। इस परीक्षा के जरिए राज्य के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पहले यूपी टीईटी (UP TET) / सीटीईटी (CTET) परीक्षा क्लियर करना जरूरी है। इसके बाद ही अभ्यर्थी सुपर टीईटी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
UP Super TET 2023: आवेदन के लिए योग्यता
यूपी सुपर टीईटी परीक्षा (UP Super TET Exam 2023) में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा बैचलर्स डिग्री के साथ ही बी.एड की डिग्री भी अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी यूपीटीईटी या सीटीईटी पास होना चाहिए।
UP Super TET Exam 2023: ऐसे होगी परीक्षा
सुपर टीईटी परीक्षा पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, साइंस, मैथ्स और सोशल स्टडीज सहित अन्य विषयों से कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में होगा।
UP Super TET 2023 Exam: जल्द आएगा नोटिफिकेशन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य में शिक्षकों के लगभग 50 हजार से अधिक पद खाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए सुपर टीईटी का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
