UP के छात्रों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर, 'वाइल्ड विज्डम ग्लोबल चैलेंज-2026' से जुड़ेंगे स्टूडेंट्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 11, 2026, 07:16 AM IST

UP Students will participate in the Wild Wisdom Global Challenge-2026: 'वाइल्ड विज्डम ग्लोबल चैलेंज-2026' के माध्यम से कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों को समुद्री जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरणीय चुनौतियों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

UP Students will participate in the Wild Wisdom Global Challenge-2026: डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया (वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर-इंडिया) द्वारा आयोजित 'वाइल्ड विज्डम ग्लोबल चैलेंज-2026' के माध्यम से कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों को समुद्री जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरणीय चुनौतियों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित किया जाएगा।

'वाइल्ड विज्डम ग्लोबल चैलेंज-2026' से जुड़ेंगे स्टूडेंट्स

'वाइल्ड विज्डम ग्लोबल चैलेंज-2026' से जुड़ेंगे स्टूडेंट्स

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने सभी जिलों को 15 अगस्त तक अधिकतम पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने और प्रतियोगिता में व्यापक सहभागिता कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों तक प्रतियोगिता की जानकारी समयबद्ध ढंग से पहुंचाई जाए। पात्र विद्यार्थियों का निर्धारित अवधि में पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए तथा प्रतियोगिता के प्रत्येक चरण में उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराया जाए। विद्यालयों को भी विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जाए।

End of Feed