Special TET: तीन नवंबर को छह मंडल मुख्यालयों पर होगी विशेष टीईटी, आयोग ने जारी की सिटी इंटिमेशन स्लिप

Special TET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना से संबंधित विज्ञप्ति जारी कर दी है।

Special TET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग आयोजनों ने शुक्रवार देर रात ‘विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा’ (विशेष टीईटी) की परीक्षा तिथि और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि स्पेशल टीजीटी की लिखित परीक्षा आगामी तीन नवंबर को प्रदेश के 6 प्रमुख मंडल मुख्यालयों में होगी।

स्पेशल टीईटी के लिए सिटी स्लिप जारी

स्पेशल टीईटी के लिए सिटी स्लिप जारी

इस बीच खबर है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना से संबंधित विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है, जिसके माध्यम से वे अपने परीक्षा जनपद की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित विवरण देख सकते हैं। ध्यान दें कि सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा पता प्रवेश पत्र में उपलब्ध कराया जाता है।

End of Feed