School Timing Changed: यूपी बिहार के इन जिले में बदला स्कूलों का समय, भीषण गर्मी के चलते DM ने दिया आदेश

School Timing Changed: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में उत्तर प्रदेश व बिहार के जिलों में सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। इस बाबत जिलाधिकारी ने आदेश भी जारी कर दिया है।

School Timing Changed, UP School Timing News in Hindi: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में स्कूल बच्ची की सेहत को ध्यान में रखते हुए कई राज्यों में स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। वहीं, कुछ राज्यों में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव देखने को मिला है। इसी बीच यूपी और बिहार के कई जिलों में भी स्कूलों का समय बदल (Barabanki School Timing Changed) दिया गया है। इस बाबत जिलाधिकारी ने आदेश भी जारी कर दिया है।

School Timing Changed

School Timing Changed

UP School Timing Changed: बाराबंकी में बदला स्कूलों का समय

बाराबंकी डीएम सतेंद्र कुमार की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, गर्मी और लू के प्रकोप के चलते जिले के सभी स्कूलों को अब सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संचालित किया जाएगा। इसी के साथ बच्चों के स्कूल के बाहर खुले स्थानों पर खेलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। डीएम ने सभी स्कूलों में पेयजल के साथ ओआरएस और जरूरी दवाओं को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है। बता दें कि यह आदेश जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कलों पर लागू होगा।

End of Feed