UP School Time Table 2026: यूपी के स्कूलों में एजुकेशन सिस्टम में बदलाव, अब प्रिंसिपल खुद बना सकेंगे अपने विद्यालय का टाइम टेबल

UP School Time Table 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूल के प्राधानाचार्य अब खुद अपने विद्यालय का टाइम टेबल बना सकेंगे। स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने बीते शुक्रवार को इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

UP School Time Table 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में एजुकेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने (UP School Time Table 2026) वाला है। अब स्कूल के प्रिंसिपल खुद अपने विद्यालय का टाइम टेबल (UP School Latest News) बना सकेंगे। स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने बीते शुक्रवार को इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें अब तक प्रेरणा पोर्टल के जरिए सभी स्कूलों में एक जैसी समय सारिणी लागू होती थी, जिससे कई जगहों पर शिक्षकों की कमी या अनुपस्थिति के चलते उस पीरियड में पढ़ाई बाधित होती थी। हालांकि अब नई व्यवस्था के जरिए विद्यालय स्वयं अपना टाइम टेबल बना सकेंगे।

UP School Time Table 2026

UP School Time Table 2026: यूपी के स्कूलों में प्रिंसिपल अब खुद बना सकेंगे अपना टाइम टेबल

UP School Time Table: स्कूलों को दी गई है अधिक जिम्मेदारी

नई व्यवस्था के तहत अब स्कूलों को अधिक जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय में उपलब्ध शिक्षकों, छात्रों की संख्या, विषयों की प्राथमिकता और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए समय सारिणी बना सकेंगे। इससे न केवल पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी, बल्कि संसाधनों का बेहतर उपयोग भी संभव होगा।

End of Feed