UP School Time Table 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में एजुकेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने (UP School Time Table 2026) वाला है। अब स्कूल के प्रिंसिपल खुद अपने विद्यालय का टाइम टेबल (UP School Latest News) बना सकेंगे। स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने बीते शुक्रवार को इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें अब तक प्रेरणा पोर्टल के जरिए सभी स्कूलों में एक जैसी समय सारिणी लागू होती थी, जिससे कई जगहों पर शिक्षकों की कमी या अनुपस्थिति के चलते उस पीरियड में पढ़ाई बाधित होती थी। हालांकि अब नई व्यवस्था के जरिए विद्यालय स्वयं अपना टाइम टेबल बना सकेंगे।
UP School Time Table: स्कूलों को दी गई है अधिक जिम्मेदारी
नई व्यवस्था के तहत अब स्कूलों को अधिक जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय में उपलब्ध शिक्षकों, छात्रों की संख्या, विषयों की प्राथमिकता और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए समय सारिणी बना सकेंगे। इससे न केवल पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी, बल्कि संसाधनों का बेहतर उपयोग भी संभव होगा।
UP School Time Table 2026: प्रत्येक पीरियड 40 मिनट का होगा
स्कूल शिक्षक महानिदेशक ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्यों को निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि और शैक्षणिक समय का ध्यान रखते हुए टाइम टेबल तैयार करें। ध्यान रहे यहां सभी पीरियड 40 मिनट का होना चाहिए।
UP School News: अब पीरियड नहीं जाएगा खाली
बता दें इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब किसी विशेष विषय के शिक्षक के अनुपस्थित होने पर पूरा पीरियड खाली नहीं जाएगा। प्रधानाध्यापक तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था कर सकेंगे और किसी अन्य शिक्षक को उस समय कक्षा लेने के लिए नियुक्त कर सकते हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी और समय का सदुपयोग होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें या फिर अपने स्कूल से संपर्
