UP School Exam 2026: उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर स्कूल की परीक्षाओं तक पंडित शब्द पर विवाद थमने का नाम नहीं ले (UP School Exam 2026) रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती परीक्षा में पंडित शब्द पर हंगामा शांत नहीं हुआ था कि तभी बेसिक शिक्षा विभाग के एक पेपर में एक नया बवाल खड़ा हो (UP School Exam) गया है। दरअसल आगरा में कक्षा 7 में संस्कृत के पेपर में एक प्रश्न में पंडित शब्द का प्रयोग किया गया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से यहां के डायट प्राचार्य को पत्र भेजकर पेपर बनाने वाले से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
यूपी पुलिस भर्ती के बाद अब स्कूल की परीक्षा में पंडित शब्द पर बवाल
क्या था सवाल
बता दें उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 16 मार्च से परीक्षाएं शुरू हुई हैं। यहां 17 मार्च को कक्षा 7वीं के संस्कृत के पेपर में पहेलिका पाठ के आधार पर पूछ गया कि वह कौन है जो बिना पैर के दूर तक जाता है और साक्षर है लेकिन पंडित नहीं है। इसके जवाब में चार विकल्प दिए गए हैं। विकल्प में बादल, पक्षी, वायु और पन्र शामिल थे। हालांकि यह एक पारपरिक संस्कृत पहेली का हिस्सा है, लेकिन जिस संदर्भ में पूछा गया है उसने विवाद खड़ा कर दिया है।
शिक्षक संघ की ओर से किया जा रहा है दावा
ब्राह्मण समाज व शिक्षक संघ की ओर से दावा किया जा रहा है कि जिस पहेलिया पाठ से यह प्रश्न पूछा गया है वह पहले निर्धारित पाठ्यक्रम का हिस्सा ही नहीं है। हालांकि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान ने डायट प्राचार्य से इसका जवाब मांगा है।
बता दें 14 मार्च को आयोजित उप-निरीक्षकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के हिंदी अनुभाग में पूछे गए प्रश्न में उम्मीदवारों से ऐसे व्यक्ति के लिए एक शब्द का विकल्प चुनने को कहा गया था जो अवसर के अनुसार अपना रूप बदल लेता है। विकल्पों में पंडित, अवसरवादी, निर्दोष और सद्गुणी शामिल थे।
