UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव के चलते कुछ जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, 121 मतदान केंद्र पर होगी वोटिंग

यूपी में 23 अक्टूबर 2026 को MLC चुनाव के मतदान के चलते कुछ जिलों में सभी बोर्ड के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। यह आदेश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा। जानें कहां-कहां बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

UP School Closed on 23 october due to MLC Election: यूपी में 23 अक्टूबर 2026 को एमएलसी चुनाव के मतदान के चलते कुछ जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। यह आदेश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा। इस आदेश के अनुसार सभी सरकारी, निजी, परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ सभी बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे। (Lucknow School Closed) लखनऊ जिला प्रशासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने संयुक्त रूप से यह आदेश जारी किया है। लखनऊ खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिले में 121 मतदान केंद्र और 259 बूथ बनाए गए हैं। पूरे क्षेत्र को 9 जोन और 45 सेक्टर में बांटा गया है।

UP MLC Election 2026 School Closed

UP MLC चुनाव के चलते कुछ जिलों में सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए।

End of Feed