Varanasi School Holiday: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी आदेश के मुताबिक, 22 और 23 अक्टूबर को जिले के सभी संबंधित विद्यालय बंद रहेंगे। यह फैसला नाटी इमली के प्रसिद्ध भरत मिलाप आयोजन और विधान परिषद चुनाव के मतदान को देखते हुए लिया गया है। आदेश के अनुसार, 22 अक्टूबर को नाटी इमली के ऐतिहासिक भरत मिलाप के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं, 23 अक्टूबर को विधान परिषद चुनाव के मतदान के कारण स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें परिषदीय, सरकारी, अर्धसरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध विद्यालय भी शामिल हैं।
वाराणसी में आज स्कूल बंद
आदेश नहीं मानने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई
जिला प्रशासन की ओर से स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवकाश संबंधी आदेश की अनदेखी करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह है कि स्कूल से जुड़ी किसी भी अतिरिक्त सूचना के लिए संबंधित विद्यालय से संपर्क करें।
22 और 23 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी
वाराणसी में लगातार छुट्टियों के बाद बुधवार को खुले स्कूल एक बार फिर दो दिन के लिए बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की ओर से संयुक्त आदेश जारी कर 22 और 23 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है।
वाराणसी में आज और कल स्कूल बंद
भरत मिलाप और एयर शो को लेकर शहर में हलचल
वाराणसी में नाटी इमली का भरत मिलाप ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है। इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस बार शहर में एयर शो का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिससे कई इलाकों में लोगों की आवाजाही और भीड़ बढ़ने की संभावना है। प्रशासनिक व्यवस्था और आयोजन को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में अवकाश का फैसला लिया गया है।
इस तरह वाराणसी के विद्यार्थियों को 22 और 23 अक्टूबर को स्कूल नहीं जाना होगा। स्कूल दोबारा कब खुलेंगे और नियमित कक्षाएं किस दिन से संचालित होंगी, इसके लिए अभिभावक संबंधित विद्यालय के निर्देशों पर नजर रखें।
