UP School Closed for Three Days: भारी बारिश के बीच छात्रों को काफी राहत मिलने वाली है। तीन दिन की छुट्टी का खास सिलसिला उत्तर प्रदेश में तीन दिन की लगातार छुट्टियों का आनंद लेने का मौका मिलने वाला है। 15, 16 और 17 सितंबर को सरकारी और प्राइवेट बैंक, स्कूल, कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे। जानें क्यों इन तीन दिनों की छुट्टी का लाभ उठा सकते हैं आप और क्या हैं छुट्टी की वजहें।
स्कूलों में छुट्टियां
यूपी के कई जिलों में लगातार 5 दिनों की छुट्टियां देखने को मिल रही हैं। 13 सितंबर के बाद 14 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों सहित सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके बाद अब तीन दिन और स्कूल बंद रहने वाले हैं।
UP School Holidays: 3 दिनों की छुट्टियां
15 सितंबर: सप्ताह का अंत होने के कारण यह दिन भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। रविवार को छुट्टी की वजह से कर्मचारियों और छात्रों को अतिरिक्त आराम का मौका मिलेगा।
16 सितंबर: सोमवार 16 सितंबर को ईद-ए-मिलाद बारावफात मनाया जाएगा, जो कि इस्लाम धर्म का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस अवसर पर सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे।
17 सितंबर: मंगलवार 17 सितंबर को उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन होगा। इस दिन मशीनों, औजारों और हथियारों की पूजा की जाती है। इस खास दिन पर सभी कारखाने, फैक्ट्री, संस्थान, और कार्यालय बंद रहेंगे।
भारी बारिश का कहर
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का कहर जारी है। आईएमडी के भारी बारिश के अलर्ट के बाद आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, औरैया, कन्नौज, जालौन, अलीगढ़, हाथरस, बहराईच, इटावा और सीतापुर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद हैं। बुलंदशहर के जिला प्रशासन ने भी आज यानी 14 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों सहित सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
