UP School Closed All schools will remain closed in Hathras UP Schools Winter Vacation: उत्तर भारत में ठंड, गलन और कोहरे को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो गई हैं। छोटे बच्चों को ठंड में स्कूल जाने में समस्या ना हो, इसलिए यूपी के एक जिले में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक हाथरस के सभी बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय, राजकीय अशासकीय सहायक प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यालय 26 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
Winter Vacation in UP 2023
बता दें कि हाथरस की जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने छह दिन के लिए जिले के सभी बोर्ड के विद्यालयों में नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं में अवकाश घोषित कर दिया है। 25 से 31 दिसंबर तक का स्कूलों मे अवकाश रहेगा। यहां नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं में शिक्षण कार्य बंद रहेगा।
