UP RO ARO Recruitment 2026: यूपी आरओ एआरओ के 501 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 26 नवंबर तक करें आवेदन

UP RO ARO Recruitment 2026, Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 501 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेश जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 26 अक्टूबर 2026 को विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

UP RO ARO Recruitment 2026, Sarkari Naukri: यूपी आरओ एआरओ के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 501 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेश जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 है। यहां फॉर्म में करेक्शन के लिए व शुल्क संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए उम्मीदवारों को 3 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है। भर्ती का विस्तृत विज्ञापन 26 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा।

UP RO ARO Recruitment 2026, Sarkari Naukri

UP RO ARO Recruitment 2026: यूपी आरओ एआरओ के 501 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

UP RO ARO Recruitment 2026 Qualification: यूपी आरओ एआरओ के लिए क्वालिफिकेशन

यूपी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन कसी बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वहीं एआरओ के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। साथ ही भारत सरकार के 'DOEACC' (वर्तमान में NIELIT) समाज या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 'O' Level कंप्यूटर सर्टिफिकेट या कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार करें।

End of Feed