UP RO ARO Recruitment 2026 Last Date: यूपी RO ARO के 501 पदों पर आज 26 नवंबर को आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द करें अप्लाई

UP Vidahansabha RO ARO Recruitment 2026 Last Date, Sarkari Result: यूपी आरओ एआरओ के पदों पर आवेदन के लिए आज यानी 26 नवंबर 2026 को लास्ट डेट है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

UP RO ARO Recruitment 2026 Last Date, Sarkari Result: यूपी आरओ एआरओ के पदों पर जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है उनके लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 501 पदों पर आज यानी 26 नवंबर 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां फॉर्म में करेक्शन के लिए व शुल्क संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए उम्मीदवारों को 3 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है।

UPPSC RO ARO Recruitment 2026 Last Date, Sarkari Naukri 2026

UPPSC RO ARO Recruitment 2026 Last Date: यूपीपीएससी आरओ एआरओ के पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख

UP RO ARO Recruitment 2026 Last Date: आवेदन के लिए लास्ट डेट

बता दें यूपीपीएससी ने आरओ एआरओ के पदों पर भर्ती के लिए 25 अक्टूबर 2026 को नोटिफिकेशन जारी किया था। वहीं आज आवेदन की आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अभी आवेदन नहीं किया है वो नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

यूपी RO ARO के लिए कौन अप्लाई कर सकता है

यूपी आरओ एआरओ के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वहीं एआरओ के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। साथ ही भारत सरकार के 'DOEACC' (वर्तमान में NIELIT) समाज या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 'O' Level कंप्यूटर सर्टिफिकेट या कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा होना चाहिए।

UP RO ARO Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CLICK HERE TO APPLY FOR ADVT.NO. A-4/E-1/2026,SAMIKSHA ADHIKARI/SAHAYAK SAMIKSHA ADHIKARI ETC.(GEN. / SPL. RECTT.) EXAM.-2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब SAMIKSHA ADHIKARI/ SAHAYAK SAMIKSHA ADHIKARI Apply Online लिकं पर जाएं।
  • इसके बाद Authetication OTR करें, ओटीआर नंबर आपके मेल आईडी पर आ जाएगा।
  • फिर एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

UP Vidhansabha RO ARO Recruitment 2026: ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी

  1. आधार कार्ड
  2. 10वीं की मार्कशीट
  3. 12वीं की मार्कशीट
  4. ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  5. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  6. हस्ताक्षर

UP Vidhansabha RO ARO Vacancy 2026: आवेदन शुल्क

यूपी आरओ एआरओ के पदों पर आवेदन करने के लिए शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category)/ओबीसी (OBC)/ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए 125 रुपये है। वहीं अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 65 रुपये व फिजिकल हैंडिकैप के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है।

End Article
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते है...

End of Feed