UP Police SI, ASI Admit Card released: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज, 28 अक्टूबर 2025 को UP Police SI, ASI एवं Computer Operator Exam 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 1 और 2 नवंबर 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
UP Police Admit Card
UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर SI, ASI और Computer Operator (Grade-A) एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल भर कर हॉल टिकट डाउनलोड और प्रिंट कर सकते है। उ०प्र० पुलिस में कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 एवं पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के सन्दर्भ में फोटोग्राफ को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है।
दो नवम्बर को एसआई व एएसआई भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 जिलों में 186 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। इस परीक्षा के भी सबसे ज्यादा 35 केन्द्र लखनऊ में होंगे।गड़बड़ फोटो लगाने वालों को दो फोटो लानी होंगी।
यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, पासवर्ड) और सत्यापन कोड दर्ज करें।
- नए टैब में आपका यूपी एसआई एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए इसका प्रिंटआउट ले।
यूपी पुलिस एसआई और एएसआई परीक्षा पैटर्न 2025
परीक्षा कुल 400 अंकों की एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसमें कुल 200 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट (2.30 घंटे) होगी। यह वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें निम्नलिखित सामान्य हिंदी / कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य ज्ञान / समसामयिक घटनाएं, संख्यात्मक एवं मानसिक क्षमता परीक्षण और योग्यता परीक्षण / IQ परीक्षण / तार्किक तर्क परीक्षण शामिल होगा।
