UP Police Radio Cadre Recruitment: यूपी पुलिस रेडियो ऑपरेटर का परिणाम जारी, 1494 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

UP Police Radio Cadre Recruitment 2022 Final result announced: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी और सहायक परिचालक के पदों पर सीधी भर्ती-2022 के अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कर्मशाला कर्मचारी के 120 पदों और सहायक परिचालक के 1374 पदों, यानी कुल 1494 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई है।

UP Police Radio Cadre Recruitment 2022 Final result announced: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी और सहायक परिचालक के पदों पर सीधी भर्ती-2022 के अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कर्मशाला कर्मचारी के 120 पदों और सहायक परिचालक के 1374 पदों, यानी कुल 1494 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर उपलब्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुरूप भर्ती में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग किया गया।

UP Police Radio Cadre Result

UP Police Radio Cadre Result

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रियाओं को प्राथमिकता दी है। इस भर्ती में आधुनिक तकनीकों का उपयोग और कड़े मूल्यांकन मानकों ने न केवल प्रक्रिया की विश्वसनीयता को बढ़ाया है, बल्कि अभ्यर्थियों के बीच भरोसा भी कायम किया है।

End of Feed