UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा, यहां देखें संभावित तिथि

UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही जून में आयोजित हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार इसे uppbpb.gov.in से चेक कर पाएंगे।

UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की गई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा को हुए 1 महीने का समय हो चुका है और कैडिडेट्स के मन में केवल एक ही सवाल है कि UP Police Constable Result कब जारी होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो UPPRPB द्वारा जल्द ही परीक्षा के परिणामों की घोषणा की जा सकती है। बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट की घोषणा करेगा। नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए जाएंगे, जिसे उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से चेक कर पाएंगे।

UP Police Admit Card

UP Police Admit Card (Photo - AI)

कब आयोजित हुई थी यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पूरे प्रदेश में कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन इसी साल 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को किया गया था। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के बीच इस लिखित परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया था।

End of Feed