UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट और कैटेगरी वाइज कटऑफ जारी

UP Police Constable Result 2026 OUT: UPPRPB ने कांस्टेबल सीधी भर्ती 2026 का रिजल्ट और कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी हो गया है।
  • 76,184 उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट की तैयारी

UP Police Constable Result 2026 Declared: उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल सीधी भर्ती 2026 का रिजल्ट और कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें, लिखित परीक्षा में शामिल हुए 21,92,236 उम्मीदवारों में से कुल 76,184 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

UP Police Constable Result 2026 OUT

यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट और कैटेगरी वाइज कटऑफ जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

भर्ती के तहत कुल 32,679 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होना होगा।

End of Feed