एजुकेशन

UP Police Constable Result 2024 Marks: यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट घोषित, कब जारी होंगे मार्क्स, जानें जनरल का कटऑफ

UP Police Constable Result 2024 with Marks: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। हालांकि, UPPRPB की तरफ से कांस्टेबल भर्ती के लिए मार्क्स अभी नहीं जारी हुए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 1,74,316 कैंडिडेट्स पास हुए हैं।

Image

यूपी पुलिस कांस्टेबल के मार्क्स

Photo : Times Now Digital

How to Check UP Police Constable Marks 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में कुल 1,74,316 कैंडिडेट्स पास हुए हैं। सेलेक्टेड कैंडिडेट्स का सिर्फ रिजल्ट जारी हुआ है फिलहाल मार्क्स नहीं जारी हुई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के जरिए कुल 60244 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए पहले परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट जारी हो गया है।

UP Police Constable Result ऐसे करें चेक

स्टेप 1: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सर्वप्रथम वेबसाइट uppbpb.gov.in जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: अब रिजल्ट चेक करने के लिए मांगी गई डिटेल दर्ज करना होगा।

स्टेप 4: इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

स्टेप 5: रिजल्ट चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर पाएंगे।

UP Police Constable Cut Off List: देखें कट ऑफ लिस्ट

कैटेगरीकट ऑफ मार्क्स
जनरल214.04644
ईडब्ल्यूएस187.31758
ओबीसी198.99599
एससी178.04955
एसटी146.73835
महिला जनरल203.90879
महिला ईडब्ल्यूएस180.23366
महिला ओबीसी 189.39256
महिला एससी169.13167

How to Check UP Police Constable Marks: मार्क्स कैसे करें चेक?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कहा है कि अभ्यर्थियों के मार्क्स पूरी भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जारी होंगे। बता दें कि यूपी पुलिस लिखित परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए पीएसटी, पीईटी, मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल चयन लिस्ट आने के बाद ही परीक्षार्थियों के मार्क्स जारी किए जाएंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article