एजुकेशन

यूपी पुलिस कांस्टेबल में 174316 पास, जानें लड़कियों को चाहिए कितनी हाईट

UP Police Constable Result 2024 Declared: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड पुलिस कांस्टेबल के 60,242 पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (UP Police Constable Result) दिया गया है। कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरी हो (UP Police Constable Result 2024) चुकी थी। अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया बची थीं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

UP Police PET Date 2024

Photo : Times Now Digital

UPPRPB UP Police Constable Result 2024 Declared: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड पुलिस कांस्टेबल के 60,242 पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (UP Police Constable Result) दिया गया है। कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरी हो (UP Police Constable Result 2024 Date) चुकी थी। अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया बची थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में कुल 174316 कैंडिडेट्स पास हुए हैं। इसके लिए कुल 60000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होनी थीं। अब सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट को लेकर UPPRPB की क्या अपडेट है यहां देख सकते हैं।

UP Police PET 2024: कब तक होगा फिजिकल टेस्ट?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिजिकल टेस्ट की शुरुआत जनवरी के तीसरे हफ्ते से हो जाएगी। फिजिकल टेस्ट के लिए दिसंबर से आवेदन लिए जा सकते हैं। ऐसे में कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर इसकी अपडेट हासिल कर सकते हैं।

UP Police Constable PET Eligibility: कितनी चाहिए हाईट और सीने की चौड़ाई

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और एससी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार का का सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। एससी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी निर्धारित है। इसके साथ सीना बिना फुलाए 77 सेमी एवं फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए।

महिला वर्ग की बात करें तो सेलेक्ट होने वाली कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है। वहीं एसटी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है।फिजिकल टेस्ट सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी वहीं महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करना अनिवार्य होगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article