UP Police Constable Recruitment 2025: न्यू ईयर पर यूपी पुलिस ने खोला सरकारी नौकरी का पिटारा, कांस्टेबल के 32679 पदों पर भर्ती शुरू

UP Police Constable Recruitment 2025 Notification released: नए साल में युवाओं के लिए यूपी पुलिस ने सरकारी नौकरी का पिटारा खोल दिया है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर यूपी पुलिस ने कांस्टेबल के 32679 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी।

UP Police Constable Recruitment 2025 Notification released: नए साल में युवाओं के लिए यूपी पुलिस ने सरकारी नौकरी का पिटारा खोल दिया है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर यूपी पुलिस ने कांस्टेबल के 32679 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 दिसंबर 2025 से लेकर 30 जनवरी 2026 तक बोर्ड की वेबसाइट- https://uppbpb.gov.in पर जाकर अपना आवेदन भर सकते हैं। आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के one time registration (OTR) प्रणाली में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

UP Police Constable Recruitment 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती

UP Police Constable Recruitment 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रमोशन बोर्ड ने उप्र पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के अंतर्गत कुल 32679 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन दिनांक 31/12/2025 से 30/01/2026 तक कर सकतें है। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस में पुरुष एवं महिलाओं के लिये पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस उपनिरीक्षक (लेखा) के कुल 537 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 दिसंबर से जारी है। 19 तक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के ओ0टी0आर0 (One Time Registration) प्रणाली में पंजीकरण करना अनिवार्य है।

End of Feed