UP Police Constable Exam Date 2024: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी की गई UP Police Constable वैकेंसी के तहत अब फिर से एग्जाम करवाए जाने वाले हैं। बोर्ड की तरफ से जल्द ही परीक्षा की नई तारीख घोषित हो सकती है। यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 60000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होनी है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल की पूर्व परीक्षा में जो परीक्षार्थी शामिल हुए हैं तथा परीक्षा रद्द करवाए जाने पर चिंतित हैं, उनको राहत मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा आश्वासन दिलाया गया था कि 6 महीने के अंदर फिर से पूरी परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। हालांकि अभी 6 महीने पूरे नहीं हुए हैं।
UP Police Constable परीक्षा कब होगी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें 16 जनवरी 2024 तक आवेदन प्रक्रिया चली थी। इसके बाद 17 और 18 फरवरी 2024 को परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद एग्जाम रद्द हो गया।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि परीक्षा 6 महीने से भीतर फिर से आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभी 6 महीने हुऐ नहीं है ऐसे में परीक्षा की तारीख को लेकर कभी भी घोषणा हो सकती है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.nic.in पर नजर रखें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकसभा चुनाव के बाद परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है।
परीक्षार्थियों का इंतजार
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में करीब 44 लाख से ज्यादा युवा शामिल हुए थे। पेपर लीक होने के चलते 24 फरवरी को परीक्षा रद्द कर दी गई थी। कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा। परीक्षा की तारीख घोषित होने के साथ-साथ एग्जाम सेंटर की डिटेल्स भी जारी होगी।
