UP PET Exam Guidelines, Instructions, Timing In Hindi: यूपी पीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP PET Exam Guidelines) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) आज यानी 25 अक्टूबर 2026 से प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2026 (पीईटी ) आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा दो पालियों में (UP PET Exam Instructions) निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। यह परीक्षा कुल 3 दिनों तक 25 नवंबर, 30 नवंबर और 1 नवंबर को होगी। इस परीक्षा में 35 लाख 41 हजार 297 अभ्यर्थी शामिल होंगे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
यहां देखें यूपी पीईटी एग्जाम गाइडलाइंस (Image- AI Generated/Newsroom Verified)
बता दें परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड हो रहे हैं। हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर सकते हैं। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में अटैच किए गए फोटो व आधार कार्ड की छायाप्रति ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
UP PET Exam Do's In Hindi: यूपी पीईटी एग्जाम में क्या लेकर जाएं
- परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट जरूर लेकर जाएं।
- ओएमआर शीट भरने के लिए नीला या काला पेन साथ लेकर जाएं।
- लागू होने पर निर्धारित दिव्यांगता प्रमाण पत्र साथ रखें।
- एडमिट कार्ड के निर्देशों के अनुसार हाल की फोटो साथ रखें।
UP PET Exam Dont's In Hindi: भूलकर न ले जाएं ये चीजें
- परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने से बचें।
- स्मार्टवॉच या डिजिटल सुविधाओं वाली घड़ी लेकर न जाएं।
- ब्लूटूथ ईयरफोन, वायरलेस ईयरबड्स और अन्य संचार उपकरण न रखें।
- गाइड, पाठ्यपुस्तकें और हस्तलिखित नोट्स परीक्षा हॉल में न ले जाएं।
- किसी भी तरह की लिखित पर्ची या अनुचित सामग्री साथ न रखें।
- इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कैमरा, रिकॉर्डिंग, कैलकुलेटर आदि डिवाइस को परीक्षा केंद्र पर लेकर न जाएं।
- पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स या अन्य सामान तभी ले जाएं, जब इसकी अनुमति हो।
UP PET Exam Pattern In Hindi: यूपी पीईटी एग्जाम पैटर्न
यूपी पीईटी परीक्षा में 100 मार्क्स के कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। यहां प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क्स का होगा। परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे यानी 120 मिनट होगी। साथ ही ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। यहां प्रत्येक गलत उत्तर के 1/4 मार्क्स यानी 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे।
UP PET Exam Syllabus In Hindi: यूपी पीईटी सिलेबस
सिलेबस की बात करें तो पीईटी के पेपर में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी और तर्क एवं तर्कशक्ति के पांच पांच सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, करंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, हिंदी गद्यांश विश्लेषण, ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण और टेबल की व्याख्या एवं विश्लेषण के 10-10 सवाल पेपर में शामिल होंगे।
