UP PET 2026 को लेकर सीएम योगी सख्त, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक के निर्देश जारी

UP PET Exam : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन समेत पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, परिवहन और अन्य संबंधित विभागों को परीक्षा की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को होगी।

UP PET Exam Guidelines 2026: उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET 2026) को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन समेत पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, परिवहन और अन्य संबंधित विभागों को परीक्षा की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और बिना किसी बाधा के पूरी कराई जाए। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

UP PET Exam 2026 Guidelines
  • यूपी PET परीक्षा के लिए सरकार की तैयारी तेज, अभ्यर्थियों की सुविधा पर रहेगा खास ध्यान (Image- AI Generated/Newsroom Verified)
  • परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम

    End of Feed