UP PET Exam Analysis: पहले दिन कठिन रहा यूपी पीईटी गणित-विज्ञान का पेपर, सरकारी योजनाओं और इंटरनेशनल GK से आए प्रश्न

UP PET Exam Analysis: यूपी पीईटी के पहले चरण की परीक्षा सफलतापूर्वक हो चुकी है। यहां कुल 8.21 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। कुल उपस्थिति 69.63 प्रतिशत दर्ज की गई है। यहां आप जान सकते हैं कि एग्जाम कैसा रहा है।

UP PET Exam Analysis In Hindi: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के पहले दिन कुल 8.21 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यहां उपस्थिति प्रतिशत 69.63 दर्ज किया गया। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित की गई थी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक निर्धारित किया गया। वहीं परीक्षा के कठिनाई के स्तर की बात करें तो अभ्यर्थियों को गणित और विज्ञान के सवालों ने खूब उलझाया। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के मुताबिक, गणित के प्रश्न उम्मीद से ज्यादा कठिन थे। इन्हें हल करने में काफी समय लगा। वहीं, सरकारी योजनाओं, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, साहित्य, शिक्षा और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों ने भी अभ्यर्थियों की जानकारी को परखा।

UP PET Exam Analysis In Hindi

UP PET Exam Analysis In Hindi: पहले दिन कठिन रहा यूपी पीईटी गणित-विज्ञान का पेपर

गणित के सवालों में लगा सबसे ज्यादा समय

यूपी पीईटी परीक्षा देकर सेंटर से बाहर आने वाले उम्मीदवारों ने बताया कि गणित के प्रश्नों को हल करने में सबसे ज्यादा समय लगा। विज्ञान के सवाल भी अपेक्षा से कठिन रहे। सामान्य ज्ञान के तहत सरकारी योजनाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़े प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों से पूछा गया कि वर्ष 1921 में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन किसने तैयार किया था? विश्व वानिकी दिवस प्रति वर्ष किस तारीख को मनाया जाता है? निम्नलिखित में से किस देश की मुद्रा यूरो नहीं है? स्वतंत्र भारत में लोकसभा के पहले अध्यक्ष कौन थे? दादाभाई नौरोजी ने ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में किस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था? विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप किस शहर में आयोजित होती है?

End of Feed