UP NEET UG Counselling Registration 2022: यूपी एनईईटी यूजी काउंसलिंग 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बीते दिन यानी 22 अक्टूबर, 2022 को चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय, यूपी की ओर से शुरू हो चुकी है। इस संबंध में उम्मीदवार यूपी एनईईटी की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से अपने आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि यानी लास्ट डेट 28 अक्टूबर, 2022 है।
UP NEET UG काउंसलिंग 2022
यूपी एनईईटी काउंसलिंग पोर्टल तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने एनईईटी आवेदन संख्या और रोल नंबर की कुंजी की जरूरत होगी। यूपी एनईईटी काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं। यूपी नीट काउंसलिंग को लेकर राज्य की मेरिट सूची 29 अक्टूबर, 2022 को निकलने वाली है और अंतिम आवंटन रिजल्ट 4 या 5 नवंबर, 2022 को जारी किया जाएगा।
यूपी नीट रजिस्ट्रेशन लिंक: UP NEET UG Counselling 2022 Registration
यूपी एनईईटी यूजी काउंसलिंग 2022: रजिस्ट्रेशन के स्टेप्स
- आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
- 'यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2022 रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें
- लॉग इन विवरण दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क जमा करें।
- पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट रखें।
यूपी एनईईटी यूजी काउंसलिंग शेड्यूल 2022 के अनुसार, यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर है। आवेदकों को लागू होने पर 30 अक्टूबर तक सुरक्षा यानी सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 2000 रुपये भुगतान करने होंगे। यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2022 सीट आवंटन परिणाम 4/5 नवंबर को शेड्यूल के अनुसार जारी किया जाएगा।
