UP NEET UG सेकेंड राउंड काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, 21 सितंबर से च्वाइस फिलिंग

UP NEET UG 2nd Round Counselling Revised Schedule 2026: यूपी नीट यूजी-2026 के दूसरे राउंड के ऑनलाइन काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिवाइज्ड शेड्यूल के मुताबिक दूसरे राउंड की मेरिट लिस्ट 21 सितंबर, 2026 को जारी होगी।

UP NEET UG Second Round Counselling Revised Schedule 2026: यूपी नीट यूजी सेकेंड राउंड के काउंसिंग का शेड्यूल का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी-2026 के दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in और dgme.up.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक राज्य के राजकीय एवं निजी क्षेत्र के मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों तथा चिकित्सा विश्वविद्यालयों में संचालित एमबीबीएस/बीडीएस पाठ्यक्रम की स्टेट कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आगे बढ़ेगी।

UP NEET UG Second Round Counselling Revised Schedule 2026

यहां देखें यूपी नीट यूजी काउंसलिंग सेकेंड राउंड रिवाइज्ड शेड्यूल

कब आएगी यूपी नीट यूजी सेकेंड मेरिट लिस्ट

रिवाइज्ड शेड्यूल के मुताबिक दूसरे चरण की मेरिट लिस्ट 21 सितंबर, 2026 को जारी होगी। इसके बाद अभ्यर्थी 21 सितंबर को दोपहर 2 बजे से 24 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे तक ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। सीट आवंटन परिणाम 25 सितंबर को जारी किया जाएगा। सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थी 26 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2026 तक आवंटन पत्र डाउनलोड कर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। महानिदेशालय ने साफ कर दिया है कि दूसरे चरण में सीटों का आवंटन दूसरे चरण की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। काउंसलिंग के लिए पहले से निर्धारित नियम एवं शर्तें लागू रहेंगी।

End of Feed