UP Madarsa Board Result 2024: उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी, madarsaboard.upsdc.gov.in पर ऐसे करें चेक

UP Madarsa Board Result 2024: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद (UPBME) द्वारा राज्य के पंजीकृत मदरसों में विभिन्न कक्षाओं - मुंशी/मौलवी (सेकेंड्री) आलिम (सीनियर सेकेंड्री) कामिल और फाजिल के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षा के नतीजे UPBME की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर देख सकते हैं।

UP Madarsa Board Result 2024: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद (UPBME) द्वारा राज्य के पंजीकृत मदरसों में विभिन्न कक्षाओं - मुंशी/मौलवी (सेकेंड्री) आलिम (सीनियर सेकेंड्री) कामिल और फाजिल के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षा के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी मदरसा बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी एके तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर बता दिया था कि विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाओं के नतीजे (UP Madarsa Board Result 2024) बृहस्पतिवार, 30 मई 2024 को जारी किए जाएंगे। जिन छात्रों ने मदरसा शिक्षा परिषद (UPBME) की मुंशी/मौलवी (सेकेंड्री) आलिम (सीनियर सेकेंड्री) कामिल और फाजिल की परीक्षाएं दी थीं, वह आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाकर आपना रिजल्ट देख सकते हैं।

UP Madarsa Board Result 2024

UP Madarsa Board Result 2024

कैसा रहा रिजल्ट

UP मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है। UP में कुल 114723 छात्रों ने मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं दी थीं। जिनमें से 101602 छात्र-छात्राओं ने मदरसा बोर्ड की परीक्षा पास की है। मदरसा बोर्ड के रिजल्ट में लड़कियों ने फिर मारी बाजी। कुल 90.3% लड़कियों ने हासिल की सफलता, जबकि 86.7% लड़कों का रहा मदरसा बोर्ड में रिजल्ट। कुल 88.5% परीक्षार्थी मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में पास हुए हैं। मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद ने सफल परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

End of Feed