UP Lekhpal Result 2022 Expected Date: यूपी लेखपाल रिजल्ट का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्ठ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही लेखपाल मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से यूपी लेखपाल रिजल्ट 2022 (UP Lekhpal Main Result 2022) चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Lekhpal Result 2022
UP Lekhpal Main Exam 2022: जुलाई में हुई परीक्षा
यूपी लेखपाल परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में किया गया था। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई थी। यूपी लेखपाल परीक्षा संपन्न हुए अब 6 महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक आयोग ने नतीजे नहीं घोषित किए हैं। उम्मीद है कि उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के जल्द निपटारे के बाद रिजल्ट जारी होगा।
UP Lekhpal Result 2022 Date: कब आएगा रिजल्ट
हाल ही में आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी के नतीजे भी घोषित किए हैं। इस परीक्षा का आयोजन 15 अक्टूबर और 16 अक्टूबर 2022 को किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयोग यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट भी फरवरी में जारी कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
UP Lekhpal Main Result 2022: किसके लिए कितने पद
यूपी लेखपाल परीक्षा के माध्यम से राज्य में 8085 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के 3271 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 1690 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 152 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 2174 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 798 पद शामिल हैं। सरकारी रिजल्ट से जुडे़ ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
