Bihar School Examination Board से जुड़ा एक वीडियो आया है, जिसमें कहा गया है कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 (Bihar Board 12th Exam 2023) राज्य के 1464 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस बार किन सुविधाओं के साथ परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, यहां से चेक करें।
इस बार बिहार बोर्ड परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी। छात्रों की जानकारी देखें
- छात्राएं 636432
- छात्र 681795
- कुल स्टूडेंट्स 1318227
राजधानी पटना में छात्रों की जानकारी
- छात्राएं 41593
- छात्र 38048
- कुल स्टूडेंट्स 79641
बिहार बोर्ड परीक्षा देने वाले ध्यान दें, कि पहली बार स्टूडेंट्स को यूनीक आईडी जारी की गई है। इस बार 100 प्रतिशत अंकों का विकल्प होगा, यानी दोगुना संख्या में प्रश्न पूछा जाएगा। आप प्रश्नों में चुनाव करके उत्तर दे सकते हैं। सफल संचालन के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जो 31 जनवरी 2023 को शाम 6 बजे से लेकर 11 फरवरी शाम 6 बजे तक एक्टिव रहेगा। परीक्षा संचालन के क्रम में किसी तरह की समस्या होने पर दूरभाष नंबर 0612-2232257, 0612-2232227 पर सूचित कर समाधान पाया जा सकता है।
