एजुकेशन

AIBE XVII Admit Card 2023: कल जारी होगा एआईबीई एडमिट कार्ड, allindiabarexamination.com से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 31, 2023, 08:59 PM IST

AIBE XVII Admit Card 2023: एआईबीई एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया कल ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट barcouncilofindia.org या allindiabarexamination.com पर जारी करेगा।

Image

AIBE XVII Admit Card 2023

Photo : iStock

AIBE XVII Admit Card 2023, AIBE XVII Admit Card 2023 Date: एआईबीई एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 1 फरवरी 2023 को जारी किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले एडमिट कार्ड 30 जनवरी को जारी किया जाना था।

AIBE XVII Exam 2023: कब होगी परीक्षा

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी 2023 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड कल जारी होगा। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों को भी ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ लें।

How to download AIBE XVII Admit Card 2023

  • सबसे पहले आधिकारकि वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर AIBE XVII Admit Card 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी एआईबीई एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

AIBE XVII Admit Card 2023: वेबसाइट कर लें नोट

बता दें कि एआईबीई 17वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट barcouncilofindia.org या allindiabarexamination.com पर जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए 18 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 16 जनवरी निर्धारित की गई थी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article