यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, जिलेवार मेरिट लिस्ट और कटऑफ भी देखें

Up Home Guard Final Scorecard 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड भी जारी कर दिया है। बता दें बोर्ड ने 3 अक्टूबर 2026 को परिणाम घोषित किया था।

Up Home Guard Final Scorecard 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड भी जारी कर दिया है। बता दें बोर्ड ने 3 अक्टूबर 2026 को परिणाम घोषित किया था। इस भर्ती के तहत कुल 41,424 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके अलावा जिलेवार मेरिट लिस्ट की PDF और श्रेणीवार व जिलेवार कटऑफ की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।

UP Home Guard Final Scorecard 2025

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

यूपी होमगार्ड भर्ती में 41,424 पदों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिले थे। बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 25,32,196 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 1,07,221 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।

End of Feed