एजुकेशन

UP Home Guard: यूपी के इन 9 जिलों के लिए DV/PST की तारीखों में बदलाव, बोर्ड ने जारी किए संशोधित एडमिट कार्ड

UP Home Guard: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रदेश के 75 में से 9 जिलों में होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित होने वाली DV/PST परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है।

Image

UP Home Guard Enrollment 2025 (Photo - AI)

UP Home Guard: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण आधिकारिक अपडेट जारी किया गया है। बोर्ड ने अनिवार्य कारणों से प्रदेश के 9 प्रमुख जिलों के अभ्यर्थियों के लिए होने वाली 'अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा' (DV/PST) की तारीखों में संशोधन करने का फैसला लिया है। यदि आप भी उन्हीं 9 जिलों से आते हैं और इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा हैं, तो आपके लिए इस बड़े बदलाव के बारे में जानना और समय रहते अपने नए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बेहद आवश्यक है।

इन 9 जिलों के परीक्षा शेड्यूल में हुआ है संशोधन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, केवल नीचे दिए गए 9 जिलों के अभ्यर्थियों की परीक्षा तिथियां में बदलाव किया गया है।

सहारनपुर

शामली

मुजफ्फरनगर

मेरठ

गाजियाबाद

बुलंदशहर

हापुड़

गौतमबुद्धनगर

बागपत

इन जिलों के पहले योग्य अभ्यर्थियों का DV/PST 04 अगस्त, 05 अगस्त और 06 अगस्त 2026 के लिए शेड्यूल किया गया था, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। अपर निर्धारित था, केवल उन्हीं की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। नई तारीखों की अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।

रिजर्व पुलिस लाइंस में चल रही है प्रक्रिया

जारी सूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के अंतर्गत योग्य पाए गए अभ्यर्थियों के लिए DV/PST परीक्षा की पूरी प्रक्रिया प्रदेश के सभी 75 जनपदों की रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित की जा रही है। यह पूरी चयन प्रक्रिया पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत 13 जुलाई 2026 से शुरू होकर 07 अगस्त 2026 तक चलेगी। हालांकि, उपर्युक्त 9 जिलों के अभ्यर्थियों को अब नई तारीखों के मुताबिक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा.

बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड नए एडमिट कार्ड

प्रभावित जिलों के अभ्यर्थियों को सलाह है कि वह अब आधिकारिक वेबसाइट से अपने संशोधित तिथियों वाले नए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। नए एडमिट कार्ड पहले ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड 2026?

स्टेप 1 - सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए संबंधित लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3 - अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.

स्टेप 4 - परीक्षा केंद्र पर जाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

उम्मीदवारों को अपने संशोधित एडमिट कार्ड में अंकित नए परीक्षा केंद्र, संशोधित तिथि और समय के अनुसार ही परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना है। इसके साथ ही वह परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करते समय अपने साथ एडमिट कार्ड में उल्लिखित सभी ओरिजनल दस्तावेज अवश्य लेकर जाएं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे भविष्य के किसी भी अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और अपडेट के लिए लगातार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in का अवलोकन करते रहें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article