यूपी सरकार का बड़ा फैसला, मुफ्त में मिलेगी IAS-PCS कोचिंग, जानें कौन कर सकता है आवेदन

UP IAS PCS Free Coaching: IAS PCS परीक्षा की तैयारी में आर्थिक रूप से कमजोर होनहार छात्रों को पंख देने के लिए यूपी सरकार ने 'मुफ्त IAS-PCS कोचिंग योजना' की शुरुआत की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

UP IAS PCS Free Coaching Admission: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (IAS) या राज्य लोक सेवा आयोग की प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) परीक्षा अधिकांश छात्रों का सपना है, लेकिन महंगी कोचिंग फीस और पढ़ाई का भारी-भरकम खर्च कई बार होनहार छात्रों के रास्ते में बाधा बन जाता है। ऐसे ही प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पंख देने के लिए यूपी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले से यूपीएससी या पीसीएस परीक्षा की तैयारी करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिली है। क्योंकि यह उनके लिए एक बेहतरीन अवसर से कम नहीं है।

UP IAS PCS Free Coaching

मुफ्त में मिलेगी IAS-PCS कोचिंग

उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग (UP SWD) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए 'मुफ्त IAS-PCS कोचिंग योजना' की शुरुआत की है। इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। बता दें कि इस योजना के माध्यम से राज्यभर के विभिन्न प्रतिष्ठित सरकारी कोचिंग सेंटरों में कुल 865 सीटों पर योग्य छात्रों को बिल्कुल मुफ्त में तैयारी कराई जाएगी। आइए जानते हैं कि इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है, आवेदन की अंतिम तिथि क्या है आदि के बारे में-

End of Feed