UP DElEd Result 2023 OUT: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज ने डीएलएड में एडमिशन के लिए रैंक जारी कर दिया है। अब दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) में एडमिशन के लिए रैंक कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी डीएलएड एडमिशन के लिए रैंक कार्ड
जिन उम्मीदवारों ने राज्य की डीएलएड संस्थानों में एडमिशन के लिए अप्लाई किया था, वे ऑनलाइन माध्यम से रैंक कार्ड/ रिजल्ट देख कर सकते हैं। रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
UP DElEd State Rank Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें रैंक कार्ड
- सबसे पहले उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर यूपी डीएलएड एडमिशन नाम के सेक्शन में जाएं।
- अब इसमें Rank Login लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नए पेज पर आपको पहले कोर्स सेलेक्ट करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।
रैंकिंग चेक करना क्यों है जरूरी?
रैंक कार्ड जारी होने के बाद, इसे चेक करना बहुत जरूरी है, क्योंकि रैंक के अनुसार राज्य भर के संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जल्द ही घोषित किए जाने की संभावना है, अभी इसकी तारीख तय नहीं है। जैसे ही शेड्यूल जारी होगा, दावेदारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद अलॉट किए गए संस्थान में रिपोर्ट करना होगा, जहां आगे की औपचारिकताएं पूरी करनी होगी।
