एजुकेशन

UP Deled Admission 2026: यूपी डीएलएड के लिए कब से शुरू होगा आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

UP Deled Admission 2026, Sarkari Result: यूपी डीएलएड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन जून के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeledexam.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए कुल 2 लाख 39 हजार सीटें उपलब्ध हैं।

Image

UP Deled Admission 2026: यूपी डीएलएड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें

UP Deled Admission 2026, Sarkari Result: अगर आप भी यूपी के कॉलेज से डीएलएड करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की (UP Deled Admission 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन प्रशिक्षण 2026 में एडमिशन के लिए जून के पहले सप्ताह में रजिस्ट्रेशन शुरू हो (UP Deled Admission 2026 Sarkari Result) सकता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से प्रवेश संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया (UP Deled Admission 2026 Last Date) गया है। माना जा रहा है कि शासन का आदेश मिलते ही आवेदन शुरू हो (UP Deled Admission 2026 Date) सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeledexam.in पर जाकर अपना अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए कुल 2 लाख 39 हजार सीटें उपलब्ध हैं।

बता दें इस परीक्षा के जरिए सरकारी और निजी कॉलेजों में दो वर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में एडमिशन मिलता है। यहां आप यूपी डीएलएड के लिए क्वालिफिकेशन व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।

UP Deled Admission 2026 Qualification, Age Limit: यूपी डीएलएड के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

बता दें यूपी डीएलएड के लिए आवेदन करने क लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 45% है। यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि यहां भी आयु सीमा में अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को विशेष छूट दी जाएगी।

UP Deled Admission 2026 Apply Online: यूपी डीएलएड के लिए कैसे आवेदन करें

  • सबसे पहले updeled.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPDELED Registration 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UP Deled Admission 2026 Application Fees: यूपी डीएलएड के लिए आवेदन शुल्क

यूपी डीएलएड के लिए आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category) व ओबीसी (OBC) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 700 रुपये शुल्क निर्धारित है। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। यहां आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई आदि के माध्यम से अपना भुगतान कर सकते हैं।

UP Deled Admission: ऐसे होगा सेलेक्शन

यूपी डीएलएड के लिए चयन प्रक्रिया की बात करें तो यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट के आधार पर की जाएगी। इसके बाद काउंसलिंग और दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article