एजुकेशन

ED Vacancy 2026: ED में जल्द 1000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, यहां कर सकेंगे आवेदन

ED Vacancy 2026, Sarkari Naukri 2026: प्रवर्तन निदेशालय में जल्द ही 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकलने वाली है। नई व्यवस्था के तहत एनफोर्समेंट ऑफिसर के पद 355 से बढ़कर 606 किए गए हैं, असिस्टेंट डायरेक्टर के पद 255 से बढ़कर 531 हो गए हैं, वहीं डिप्टी डायरेक्टर की संख्या 148 से बढ़ाकर 267 की गई है, जबकि ज्वाइंट डायरेक्टर के पद 28 से 49 और एडिशनल डायरेक्टर के पद 10 से बढ़कर 24 कर दिए गए हैं।

Image

ED Vacancy 2026: ईडी में जल्द निकलेगी 1000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी

ED Vacancy 2026, Sarkari Naukri 2026: केंद्र सरकार के प्रवर्तन निदेशालय में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ED Vacancy 2026) खबर है। प्रवर्तन निदेशालय में जल्द ही 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकलने वाली है। नई व्यवस्था के तहत एनफोर्समेंट ऑफिसर के पद 355 से बढ़कर 606 किए गए हैं, असिस्टेंट डायरेक्टर के पद 255 से बढ़कर 531 हो गए हैं, वहीं डिप्टी डायरेक्टर की संख्या 148 से (ED Recruitment 2026) बढ़ाकर 267 की गई है, जबकि ज्वाइंट डायरेक्टर के पद 28 से 49 और एडिशनल डायरेक्टर के पद 10 से बढ़कर 24 कर दिए गए हैं। इन पदों पर एसएसी सीजिएल के जरिए भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

ED Vacancy 2026 Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

प्रवर्तन निदेशालय के असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

What Is ED: क्या है ED

बता दें ED का फुलफॉर्म Enforcement Directorate यानी प्रवर्तन निदेशालय होता है। यह भारत सरकार की एक जांच एजेंसी है, जो मुख्य रूप से आर्थिक अपराधों और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करती है। यह एजेंसी भारत के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत काम करती है। ईडी का मुख्य काम मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की जांच करना, विदेशी मुद्रा कानूनों के उल्लंघन की जांच, अवैध संपत्ति और काले धन पर कार्रवाई व आर्थिक घोटालों से जुड़े लोगों से पूछताछ और गिरफ्तारी करना होता है। वहीं ईडी के अधिकार की बात करें तो इसका कार्य छापेमारी, पूछताछ, बैंक खाते और संपत्ति जब्त करना और गिरफ्तारी करना होता है।

ED Recruitment 2026: इन पदों पर होता है सेलेक्शन

ईडी के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन एसएससी सीजीएल परीक्षा के अलावा आईएएस, आईपीएस और आईआरएस अधिकारियों को भी ED में प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर भेजा जाता है। यहां अधिकारियों की नियुक्ति असिस्टेंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर और ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर किया जाता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article