दसवीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, यूपी के मेधावी छात्रों को मुफ्त कोचिंग

उत्तर प्रदेश के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में पढ़ रहे विद्यार्थियों को जेईई और नीट की तैयारी के लिए दक्षणा फाउंडेशन के माध्यम से एक साल की निःशुल्क कोचिंग मिलेगी।

दसवीं में गणित और विज्ञान में हासिल किए गए अंक अब मेधावी विद्यार्थियों के लिए इंजीनियर या डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर बन सकते हैं। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में पढ़ रहे विद्यार्थियों को जेईई और नीट की तैयारी के लिए दक्षणा फाउंडेशन के माध्यम से एक साल की निःशुल्क कोचिंग मिलेगी। खास बात यह है कि इस अवसर के लिए पात्रता तय करने में कक्षा 10 के अंकों के साथ पारिवारिक आय को भी आधार बनाया गया है। चयनित विद्यार्थियों को पुणे के निकट दक्षणा वैली परिसर में कोचिंग के साथ आवास और भोजन की सुविधा भी मुफ्त मिलेगी।

जेईई के लिए गणित-विज्ञान में 85% अंक जरूरी, छात्राओं को 80% पर मौका

जेईई के लिए गणित-विज्ञान में 85% अंक जरूरी, छात्राओं को 80% पर मौका

समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत और मई 2027 तक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी संयुक्त दक्षणा चयन परीक्षा (जेडीएसटी-2027) के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed